Attitude is Everything

Attitude is Everything

Attitude is Everything
Attitude is Everything

Introduction :

क्या आप जानते है की आपकी अनियंत्रित नकारात्मक सोच आपका कितना नुकसान कर रही है ? और इन सारे नकारात्मक विचारों से ही हमारा व्यक्तित्व बनता जा रहा है जो लोगों से बात करते समय झलकता है। हमारी भाषा से ही हमारा व्यक्तित्व सकारात्मक है या नकारात्मक ये पता चलता है। हमारे विचार ही हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। अच्छे विचारों से positive attitude develop होता है। और यही attitude जीवन की दिशा या दशा तय करता है। इसीलिए कहा जाता है Attitude is Everything.

अगर हमारे जीवन में दुःख है तो उसका कारन सिर्फ हमारे विचार और हमारा नकारात्मक attitude ही हैं। तो अगर हमें हमारे जीवन को सुखी बनाना है तो विचारों का तरीका बदलना होगा। जब विचार बदलेंगे तो attitude अपने आप ही बदल जाएगा। और इसके बाद जीवन को आप नयी नज़रों से देखेंगे।

यहाँ एक बात बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब आपका attitude सकारात्मक होता है तब आपके actions भी सकारात्मक ही होते हैं। और इन चीजों के कारन ही आपको अपने जीवन का परिवर्तन दिखाई देता है। आपके शब्द बदलने की शुरुवात होने लगती है। हम खुद अपने शब्दों पर ध्यान देने लगते हैं, जिस तरह हम अपने खाने पिने का या कई और चीजों का ध्यान रखते हैं उसी तरह !

 Attitude बदलने की जरुरत क्यों है ?

Attitude is Everything
Attitude is Everything

शक्तिशाली शब्द शक्तिशाली प्रभाव डालते हैं और जीवन को प्रभावी बनाते हैं लेकिन कौनसे शब्द हम use करेंगे ये attitude पे depend होता है। Your words decide your personality and character.

जिस दिन आप positive attitude को अपनाते हैं उसी दिन से आप अपने जीवन को एक नये नजरिए से देखते हैं और एक नयी दिशा देते हैं। ख़राब attitude उस मैली खिड़की की तरह होता है जिसकी वजह से हमें बाहर का सारा नजारा मैला दीखता है। जब हम उस खिड़की को साफ़ करते हैं तो दुनिया बहुत ही हसीन दिखाई देती है।

आपको ये समझ तो आया होगा की साफ़ पानी से मैली खिड़की साफ हो गयी और सब कुछ हसीन दिखने लगा उसी तरह हररोज कुछ ना कुछ सकारात्मक चीजे पढ़ने से या करने से धीरे धीरे हमारा negative attitude भी positive में change होने लगता है और जीवन सूरज की रौशनी की तरह चमकने लगता है।

शेर ना तो सबसे ऊँचा है, ना सबसे भारी और ताकतवर है और ना ही सबसे होशियार फिर भी जंगल का राजा बना बैठा है, सिर्फ और सिर्फ उसके attitude की वजह से ! यही बात हमें भी ध्यान में रखनी चाहिए की चाहे हम में कुछ कमियाँ हो फिर भी हम अपने positive attitude की वजह से दूसरों से अलग दीखते हैं।

Attitude is Everything
Attitude is Everything

आप ने कई बार देखा होगा की ९० % attitude और सिर्फ १० % knowledge की मदद से कितने सारे लोग स्टेज पे बिना किसी डर के खड़े रहते हैं और लोगों पर प्रभाव डालते हैं। और कई ऐसे भी लोग हैं जिनके पास ९० % knowledge है लेकिन attitude और confidence की कमी होने के कारण वो स्टेज पे जाके बोल नहीं पाते। अपने कीमती विचार लोगों के सामने व्यक्त नहीं कर पाते। उनका सारा ज्ञान उनतक ही सिमित रह जाता है।

जिस तरह से आपका belief system काम करता है उसी के हिसाब से आपका behavior और attitude बनता है। शेर को पता होता है की ना ही मैं हाथी की तरह ताकतवर हूँ, ना चीते की तरह रफ़्तार से दौड़ सकता हूँ, ना लोमड़ी की तरह होशियार हूँ और ना ही जिराफ की तरह ऊँचा हूँ लेकिन अगर इनमें से कोई भी सामने आ जाए तो उनको मारने की क्षमता रखता हूँ और इसी attitude और विश्वास की वजह से सबने उसे जंगल का राजा मान लिया है।

इस उदाहरण से एक बात हम सबको समझ आती है की अगर हमारे पास सारी सुख सुविधाएँ हैं, टैलेंट हैं लेकिन belief system weak हैं तो आप जिंदगी में कभी सफल नहीं हो सकते और अगर आपके पास कुछ नहीं हैं लेकिन आपका ये विश्वास है की आप सर्व शक्तिमान है और आप सब कुछ कर सकते हैं ये positive attitude है तो यही attitude आपको सफल बनाता हैं।

इस बारे Attitude is Everything इस जेफ़ केलर के बुक में बहुत सारी बातें बताई हुई है, आप वो बुक पढ़ सकते हैं। वो कहते हैं की, Change your attitude, change your life. The greatest discovery is that human beings can alter their lives by altering their attitudes of mind.

जब आपके के पास सही attitude होगा तो आसपास की परिस्थिति आपको कभी भी विचलित नहीं कर सकती। एक बार एक आदमी के नयी कार के back to back तीन accidents हुए तो घर के सारे सदस्य बोलने लगे की इस कार को हम बेच देते हैं और नयी कार खरीद लेते हैं। ये कार अशुभ है। इस बात को सुनने के बाद वो आदमी बोला की ये कार तो बहुत ही शुभ है क्योंकि तीन accidents होने के बावजूद भी घर के सारे सदस्य सुरक्षित हैं, किसी को कोई हानि नहीं पहुँची है। हमारा सारा परिवार एक साथ है। इसी कार ने हमें जीवनदान दिया है, हमारे परिवार के सारे सदस्यों की रक्षा की है।

अब देखिये एक ही situation में दो अलग तरीके से विचार किया जा सकता है। लेकिन हमें कौनसा तरीका चुनना है ये हमारे हाथों में हैं। 

कई बार जीवन में बहुत सारी चुनौतियाँ आती रहती है लेकिन अगर हम उन्हें problems मान बैठते हैं तो वो और भी बड़ी चुनौतियाँ बनेंगी और अगर हम उन्हीं चुनौतियों को adventures की तरह लेते हैं तो उनका सामना करने में आपको मजा आएगा और आप कहेंगे आने दो कितनी भी चुनौतियाँ ! मैं तैयार हूँ उनका सामना करने के लिए ! और ऐसे attitude के बाद आप जो इंसान बनेंगे वो आपका एक नया और सकारात्मक version होगा।

कई लोगों का attitude एक flat tyre की तरह होता है जिसे बदले बिना गाड़ी चल ही नहीं सकती। इस तरह का attitude जीवन में बहुत ही हानिकारक है। पानी का आधा भरा गिलास कुछ लोगों को आधा खाली लगता है तो कुछ लोगों को आधा भरा लगता है।

जिस तरह का चश्मा उसी रंग से हम दुनिया को देखेंगे। दुनिया बहुत ही हसीन है। फर्क इससे पड़ता है की हम किस रंग का चश्मा पहनकर दुनिया को देखते हैं। 

दोस्तों मुझे लगता है की आपको attitude को बदलने की जरुरत महसूस हो रही होगी। क्योंकि जाने अनजाने में नकारात्मक विचारों की वजह से हमने negative attitude develop किया है और उसके परिणाम भी हम भुगत चुके हैं। लेकिन It’s never too late to start over. हम आजसे ही अपने विचारों पे काम करेंगे, रोज अच्छा पढ़ेंगे,सुनेंगे, देखेंगे और करेंगे। और फिर देखिये आपका जीवन इस तरह बदलेगा की आपको ही विश्वास नहीं होगा की सिर्फ विचारों को बदलने से जीवन इतना सुन्दर हो सकता है। 

Also read :

Positive attitude in Hindi 

The miracles of positive thinking in Hindi 

About positive thinking before you regret in Hindi 

Positive affirmations in Hindi 

Thanks for Reading : Attitude is Everything

Read more and get Life’s messages. 

One thought on “Attitude is Everything

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!