Law of Attraction in Hindi। आकर्षण का नियम

Law of Attraction in Hindi

Law of attraction in Hindi
Law of attraction in Hindi

Introduction :

जिस तरह जादूगर अपनी कला का इस्तेमाल करके जादू कर सकता है उसी तरह हम हमारे mind की शक्ति का इस्तेमाल करके जो चाहे वो आकर्षित कर सकते हैं। इस पृथ्वी पर जिस तरह हर एक नियम सबके लिए काम करता है उसी तरह आकर्षण का नियम भी सबके लिए उसी तरह काम करता है। आप उस नियम के बारे में कुछ जानते हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये आपके लिए लगातार काम कर रहा है। जिस तरह के विचार आप इस सृष्टी में छोड़ेंगे उसी तरह की परिस्थिति आप आकर्षित करेंगे यही है Law of Attraction !

आकर्षण का नियम कहता है की इस ब्रह्माण्ड को मांगो जो आपको चाहिए, फिर विश्वास करो की वो मिलनेवाला है और फिर उसे पाओ। आपकी ऊर्जा आपने जिन चीजों पर लगाई है इसपर ये नियम काम करता है। अगर आपने अपनी ऊर्जा नकारात्मक चीजों पर लगायी है तो नकारात्मक्ता आकर्षित होगी और अगर आपने अपनी ऊर्जा सकारात्मक चीजों पर लगायी है तो आप यकीनन सकारात्मक चीजें ही आकर्षित करेंगे ! जिस चीज को सोचने की ताकत हमारा mind रख सकता है उसे वो create भी कर सकता है। जिस  तरह की आपकी energy, frequency और vibrations होंगे उसी से सम्बंधित परिस्थितियाँ आप पाएंगे ये तय है क्योंकि ये एक नियम है जो सबके लिए एक ही तरीके से काम करता है, ये Universal law है।

क्या आप कल्पवृक्ष के बारे में जानते हैं जिसके निचे बैठकर आपको जो चाहे वो मिल सकता है। लेकिन ये सिर्फ कहानी में अच्छा लगता है। ऐसा वृक्ष इस पुरे ब्रह्माण्ड में नहीं है। सच मानो तो ऐसी जादुई situations हमारे जीवन में लाने की शक्ति हमारे विचारों में है। हम जो पाना चाहते हैं उसके बारे में लगातार विचार, उसके साथ साथ इस ब्रह्माण्ड पर विश्वास और उसे पाने के लिए सही कदम इन तीन स्टेप्स के बाद इस दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे हम पा नहीं सकते !

जिस तरह की भावनाओं के साथ आप अपनी frequency tune करेंगे जिस तरह की emotional waves आप release करेंगे उसी तरह की ब्रह्माण्ड की frequency से आप connect हो जायेंगे और Positive waves हम तब release कर पाएंगे जब हमारा मन positivity और gratitude से भरा होगा।

Steps of Law of Attraction :

Ask :

आपको जो चाहिए वो आपको इस यूनिवर्स को माँगना पड़ेगा। जब तक आप अपना intention इस प्रकृति में नहीं छोड़ते तब तक आप कुछ नहीं पा सकते। You are the creator of your life.

सोचिये आज आप जो लाइफ अभी जी रहे हैं वो आप ही की सोच का नतीजा है जिसके विचार आपने इस ब्रह्माण्ड में छोड़े थे। और अगर आप इसे बदलना चाहते हैं तो आपको सकारात्मक विचारों को अपनाना होगा। हमारे विचारों से हम अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं।

आपके विचार ही आपके intentions होते हैं। अनजाने में और जानबूझकर किया जानेवाला हर एक विचार आपकी इच्छा माना जाता है और उसी के अनुसार ये ब्रह्माण्ड वो चीजें manifest करता है।

इसीलिए हमें सोचसमझकर अपने विचारों, शब्दों और भावनाओं को चुनना होगा। और उन्हीं को powerful बनाना होगा।

Believe :

अब एक बार आपने इस ब्रह्माण्ड में आपका intention छोड़ा है तो आपको ये विश्वास भी करना होगा की आप उन चीजों को पा सकते हैं। अगर आपके मन में इस ब्रह्माण्ड के कार्य के बारे में जरासा भी शक है तो आप अपने सपनों से दूर जा रहे हैं।

आपने अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहा है तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने में जुट जायेगी ये तो आप जानते ही हैं। आपको अपने मन में पूरा विश्वास भर देना है की ये ब्रह्माण्ड आपके लिए ही काम कर रहा है और आपने जो भी चाहा है वो आपके पास आनेवाला है।

जब हम रेस्टोरेंट में जाते हैं और ऑर्डर देते हैं तो दी हुई ऑर्डर आने तक हम निश्चिन्त बैठते हैं क्योंकि हमें पता होता है की ऑर्डर दी है तो आएगी जरूर ! हम wait करते हैं जब तक ऑर्डर किया हुआ खाना हम तक नहीं पहुँचता। हम ये शक नहीं करते की खाना आएगा या नहीं ! बिलकुल उसी तरह हम जब ब्रह्माण्ड से कुछ मांगते हैं तो हमें ब्रह्माण्ड पर विश्वास करना होगा और निश्चिन्त रहना होगा। 

कई बार ऐसा होता की मनचाही चीजों को manifest होने में देर लगती है क्योंकि हम इस नियम के सामने पूरी तरह surrender नहीं करते, आकर्षण के नियम को झूठा मान बैठते है, अविश्वास दिखाते हैं। और चीजों को manifest होने में देर लगती है या वो manifest होती ही नहीं। और इसके लिए दूसरा कोई नहीं हम खुद जिम्मेदार होते हैं क्योंकि जो शक हमने हमारे मन में पैदा किया है वो भी एक विचार ही है और वो ब्रह्माण्ड में आपके अनुमति के बिना पहुँच जाता है। आकर्षण का नियम आपके विचारों के अनुसार क्रियाशील होता है फिर चाहे आपके विचार कोई भी हो, कैसे भी हो ! समस्या तो ये है की हम लोग हमें हमारे जीवन में जो नहीं चाहते उसी के बारे में ज्यादा सोचते हैं और फिर आश्चर्य करते हैं की हमारे साथ ही इतना बुरा क्यों हो रहा है ! हम ये कभी नहीं सोचते की ये ब्रह्माण्ड आपको वही देता है जिसके बारे में आप सोच रहें हैं।

ये आपके लिए काम करेगा चाहे आप विश्वास करें या ना करें। तो अविश्वास दिखाने से अच्छा है हम उसपे विश्वास दिखाकर चीजों को manifest करें।

Actions :

Body, mind और energy ये तीनों चीजें जब एक ही दिशा में काम करती है तभी आप जो चाहे वो पा सकते हैं। Burning desire और wishful thinking में फर्क होता है। सिर्फ wishful thinking से कुछ नहीं होता। Burning desire की जरुरत है अगर आप चाहते हैं की ये Universe आपके favor में काम करें। आपके दिल में किसी चीज को पाने की कितनी आग है ये देखने के लिए ये ब्रह्माण्ड आपका बार बार इम्तेहान लेगा और जब उसे ये विश्वास होगा की आप सच में उस चीज को पाने के लायक है तभी आपके जीवन में वो चीज manifest होगी।

तो सिर्फ विचारों से काम नहीं चलेगा, actions भी उतने ही मायने रखते हैं। जरा सोचिये, आप कहीं जाना चाहते हैं तो सिर्फ घर पे बैठकर सोचने से क्या आप वहाँ तक पहुँच पाएंगे ? अगर आपको वहाँ तक जाना है तो आपको घर से बाहर निकलना होगा तभी आपको वहाँ तक पहुँचानेवाली परिस्थितियाँ मिलेंगी।

अगर आपको अपना वजन घटाना है तो सिर्फ सोचने से, विचारों से कुछ नहीं होगा उसके लिए आपको सही diet और exercise के साथ साथ positive thinking की जरुरत है तभी आप कम समय में वजन घटा सकते हैं। 

तो आपको ये समझना जरुरी है की सबसे पहले आपको सही विचार अपने मन में पैदा करने होंगे, उन विचारों को बार बार महसूस करना होगा, उन महसूस की हुई भावना को मन में कायम रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात उन विचारों पर काम करना होगा तब जाके ये ब्रह्माण्ड आपकी सहायता के लिए तैयार होगा और आप अपने सपनों को मूर्त रूप दे सकेंगे।

Thoughts + emotions + actions = Manifestation इस फॉर्मूले को ध्यान में रखकर चलना है। देखिये अगर हम जो सोचते हैं उस पर काम बिलकुल नहीं करेंगे और सिर्फ हाथ पे हाथ धरे बैठे सोचते रहेंगे तो कुछ भी पाना मुश्किल है। क्योंकि जो आप पाना चाहते हैं उसके लिए आपको काम भी करना ही पड़ेगा।

Get :

अब आपने सही विचार को पकड़ा है, अपना लक्ष्य निर्धारित किया है, उस सफलता को आप हररोज महसूस कर रहें हैं और उसके लिए आपने सही actions भी लिए हैं तो आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेंगे ये तय है। जीवन को सुन्दर बनाने की शक्ति हममें हैं सिर्फ उसको पहचानकर कदम उठाएंगे तो सफलता निश्चित है। आपको इस बात की चिंता करने की जरुरत बिलकुल नहीं है की आपके पास वो चीजें किस तरह से पहुंचेगी। ये काम ब्रह्माण्ड का है, हमारा नहीं !

आकर्षण का नियम आपके लिए काम क्यों नहीं करता :

सबसे पहला कारन है की आप इस नियम पर शक करते हैं की ये काम करेगा या नहीं, आपको इसपर भरोसा नहीं है।

आपकी लिमिटेड सोच और विचार जो आपको बड़ा सोचने ही नहीं देते इसके कारन आप बड़ा नहीं सोच पाते और ordinary  लाइफ को accept करते हैं।

आपको Law of attraction के proper steps के बारे में नहीं पता है। आपको इसे use करने का सही तरीका ही नहीं पता है। आपको सिर्फ यही पता होता है की आँखें बंद करके सिर्फ सोचने से सब कुछ मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है। सोचना जरुरी है लेकिन सोच के साथ साथ actions भी जरुरी होते हैं, positive attitude और gratefulness की भी जरुरत होती है।

जब बीज बोया है तो फसल तो उगेगी ये जानते हुए भी हम desperate हो जाते है। हमें सब चीजें instant चाहिए होती है। हम किसी भी चीज के लिए wait नहीं कर सकते और हमें लगता है की ये नियम काम नहीं करता।

कई बार हम सिर्फ चीजों के बारे में सोचते हैं लेकिन उन्हें महसूस नहीं करते। सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होता। सोच को emotions से जोड़ना पड़ता है। आपके उस चीज के प्रति जो vibrations निकलते हैं वो परिणामकारक नहीं होते हैं।

आप जो पाना चाहते हैं अगर वो चीज किसी दूसरे को मिल जाए तो ज्यादातर लोग jealous feel करते हैं तो ये jealousy की भावना आपको अपनी मनचाही चीजों से दूर ले जाती हैं। 

हमारा दिमाग बहुत ही शक्तिशाली होता है जिसका २ या ३ % ही हम इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ इतने उपयोग से दुनिया में कितने सारे अविष्कार हुए हैं। इतनी ताकत हमारे दिमाग की है लेकिन इस पूरी ताकत को हमने negatively सोचने में लगायी हुई है।

जरा सोचिए अगर हम जमीन में १०० अलग अलग जगहों पर गड्ढें खोदेंगे तो हमें पानी मिलेगा ? नहीं ! लेकिन अगर हम एक ही जगह पर १०० फ़ीट खोदेंगे तो ९९ % chances है की हमें पानी मिल सकता है। इस उदाहरण से हमें ये सिखने की जरुरत है की १०० अलग अलग विचार मन में लाकर परेशान होने से सिर्फ एक ही शक्तिशाली विचार पर काम किया जाए। लेकिन हम यही गलती कर बैठते हैं की अलग अलग विचारों पर हमारी ऊर्जा लगाकर बैठते हैं।

आप अपने नेगेटिव विचारों का शिकार बन चुके हैं। आपने खुद के ही मन में नेगेटिव विचारों का पॅटर्न create किया है। ये pattern आपके लिए वैसिही negative situations create करता है।

हमारा Complaining nature भी हमारे सफलता में बाधा डालता है। जब हम किसी चीज के बारे में complain करते हैं तो आकर्षण के नियम के अनुसार हम हमारे जीवन में और ऐसी चीजें आकर्षित करते हैं जिनके बारे में हम complain कर सकें।

हम बार बार दूसरों के सुखों को देखकर विचलित हो जाते हैं की उसने ऐसा क्या किया है जो उसको इतना सुखी जीवन मिला है और मैंने ऐसा क्या गलत किया है जो इतना दुखी जीवन मुझे मिला है। हम बार बार दूसरों के बारे में सोचते हैं और ये भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है की आकर्षण का नियम आपके लिए काम नहीं करेगा।

आपने अपने आसपास negative लोगों से खुद को surround किया है और आप positive results expect करते हैं तो क्या ये मुमकिन है। आपके आसपास के लोगों से आपकी पहचान होती है। जिनके साथ आप उठते बैठते हैं उनके विचारों का असर हम पे पड़ता है। 

Focus की कमी भी आपको आपकी मनचाही चीजों से दूर ले जाती हैं। जो आपको चाहिए उसी पे focus करने के बजाय हमारा focus meaningless चीजों पर होता है।

आपके विचार, कृति और भावनाओं में तालमेल ना हो तो आपकी जिंदगी में वो सब कुछ बिलकुल नहीं आएगा जो आप पाना चाहते हैं। आप जो विचार करते हैं उसी से सम्बंधित भावनाओं की जरुरत होती है और आपके actions भी उसी से जुड़े हुए होने चाहिए। 

दूसरों की ख़ुशी में अगर आपको दुःख महसूस होता है तो आपके जीवन में ख़ुशी और सफलता कभी नहीं आएगी। आकर्षण का नियम आपके लिए काम नहीं करेगा।

हमारे दिमाग में हररोज ६०००० विचार आते हैं। वो हवा के झोंकों की तरह हमारे मन आते हैं और निकल भी जाते हैं। रिसर्च कहती है की इन ६०००० विचारों में से ८० % विचार negative होते हैं और आश्चर्य की बात तो ये है की दूसरे दिन उन्ही विचारों में से ९५ % विचार फिर से रिपीट होते हैं और ये चक्र चलता रहता है। अब आप ही सोचिये की कैसे हमारी जिंदगी खुशियों से भरेगी ? अगर ये विचारों का चक्र ऐसेही चलता रहा तो हमारा सुखी और बेहतरीन जीवन का सपना कैसे पूरा होगा ? आप अपनी जिंदगी में positive results कैसे create कर पाएंगे ?  आप इस चक्र को जाने अनजाने में दोहरा रहे हैं और कह रहे हैं की जिंदगी हररोज बदतर होती जा रही है। लेकिन कभी हमने ये नहीं सोचा की अगर जिंदगी बदलनी है तो विचारों को बदलना जरुरी है ! अगर आपके विचार गलत है तो ये ब्रह्माण्ड भी क्या कर सकता है ? वो आपको वही देगा जिसके बारे में आप सोच रहे हैं।

आकर्षण का नियम कैसे काम करता है :

जब हमारे विचारों से हमारे emotions और actions जुड़ जाते हैं तभी ये नियम हमारे लिए काम करता है। दुनिया के बड़े बड़े लोगों ने इसी नियम के सहारे अपनी जिंदगी समृद्ध बनायीं है। इस नियम को आप हमेशा से use करते आये हैं। कई बार ऐसा होता है की हम इस नियम के बारे में कुछ नहीं जानते फिर भी ये नियम हमारे लिए काम करता है।

जिस तरह के विचार और कृति वैसिही जिंदगी ये इस नियम का सीधा अर्थ है। हमारे दिमाग में विचारों का सिलसिला चालू ही रहता है और वही विचार मैनिफेस्ट हो जाते हैं। और हम कहते हैं की जैसा मैंने सोचा था वैसा ही हुआ ! आजतक आपने अच्छी चीजों के लिए इसे नहीं use किया क्योंकि आपको इसके बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन ये तो सच है की आपने इसको अनजाने में negatively use किया है। और आप सोचते है की सब कुछ गलता ही क्यों हो रहा है। जिसका मुझे डर था वही क्यों हो रहा है।

Negative विचार तो आएंगे ही लेकिन हमें उनको positive विचारों में convert करने का कष्ट लेना होगा क्योंकि हम एक बेहतरीन जिंदगी चाहते है। हमारा मन हमारा सबसे बेहतरीन दोस्त भी हो सकता है और सबसे बड़ा दुश्मन भी हो सकता है। ये हमपर निर्भर है की हम उसका इस्तेमाल कौनसी चीजों के लिए करते हैं। हम इसकी ऊर्जा किन चीजों पर focus करने के लिए लगाते हैं इसपर सब कुछ depend होता है।

Rules of Law of attraction :

जिसके बारे में आप लगातार सोचते हैं वो आपकी जिंदगी में आकर्षित होगा आप चाहे या ना चाहे।

आपका फोकस जिन चीजों पर है वही आप पाओगे।

जिस तरह के emotions और vibrations हैं उसी के हिसाब से आपकी जिंदगी बनेगी।

आप जिस बारे में ज्यादा बातें करेंगे उसी को आप आकर्षित करेंगे।

जिस चीज को आप oppose करने की कोशिश करेंगे वो भी आपकी लाइफ में उतनी ही स्पीड से आएगी क्योंकि आप अनजाने में उन चीजों को ऊर्जा दे रहे हैं।

आप हररोज जिस तरह की चीजों को देखते हैं वही चीजें आकर्षित होंगी। जो कचरा दिमाग में जमा हो रहा है उसीपर process होकर output भी वही आएगा।

अगर आप अपनी सोच बदलते हैं तो आपकी लाइफ बदलना निश्चित है।

आप अपनी problems के अलावा solutions पर focus करते हैं तो आप बेहतरीन जीवन का अनुभव ले सकते हैं।

आप जिन चीजों को महसूस करते हैं वो आपके जीवन में आएँगी।

अपने जीवन से दुःख, चिंता और नकारात्मकता को अगर आप निकालते हैं तो निश्चित रूप से ये नियम आपके लिए काम करेगा।

सब कुछ मिलने के बाद आप खुश रहने के बजाय अभी इसी वक़्त खुश रहना सीखिए आपके जीवन में सब कुछ खिंचा चला आएगा जो आप चाहते हैं।

जो आप है वही आप आकर्षित करते हैं।

सिर्फ विचारों से या सिर्फ कुछ पढ़कर आप अपनी मनचाही चीज नहीं पा सकते। आपको अपने विचारों पर काम करना पड़ता है।

जो लोग इस नियम के बारे में जानते हैं और जो नहीं जानते उन सबके लिए ये काम करता है।

Conscious and subconscious mind में तालमेल अगर आप रख पाते हैं तो ये possible है की ये universal law आपके लिए काम करेगा।

आप सब कुछ पाना तो चाहते हैं लेकिन आपके मन में एक doubt भी छुपा है की ये कैसे सम्भव हो सकता है ? तो आप समृद्धि से खुद को दूर ले जा रहे हैं। 

कुदरत आपको सब कुछ देने के लिए तैयार है। आपकी हर एक जरुरत इस कुदरत से ही पूरी होती है।

आप जो end result चाहते हैं उसी पे focus करना जरुरी है। लेकिन हम अनजाने में जो नहीं चाहते उसी पर ज्यादा ऊर्जा लगा देते हैं।

आप अगर आज आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए कृतज्ञ रहते हैं तो आप जो पाना चाहते हैं वो आपकी जिंदगी में बेशक आ जायेगा।

Law of Attraction – Techniques :

Creative visualization :

आपको जो पाना है उसके बारे में हररोज creative visualization करें, उसमें आपको end result को imagine करना है। इससे आपके  subconscious mind की पूरी क्षमता का आप उपयोग करेंगे। 

Vision board :

आपके लक्ष्य के अनुसार images या photographs vision board पे लगाएँ। उसे हररोज देखें, महसूस करें और कृतज्ञ रहें। 

Gratefulness :

आपके पास आज जो है और आप पाना चाहते हैं उन सभी चीजों के बारे में कृतज्ञ रहें। अगर आप आपके पास जो है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं तो आपको भविष्य में जो चाहिए वो पाने का रास्ता आसान हो जाता है। कृतज्ञता ही सफलता की चाबी है। सब कुछ पाने का पहला कदम है कृतज्ञता। प्रेम और कृतज्ञता जीवन के हर एक समस्या को हल कर सकते हैं और हमारा जीवन सुख और समृद्धि से भर सकते हैं। 

Water technique :

आपको हर वक़्त पानी पीते समय पानी से positive बातचीत करनी है, पानी को धन्यवाद देना है। पानी में बहुत ज्यादा energy होती है। आपको आपकी इच्छाएँ पानी को बोलनी है और पूरी कराने के लिए धन्यवाद देना है। अगर आप हर बार ये नहीं कर सकते तो एक ही बार अपनी पानी की बोतल को रिचार्ज करके रखिये और दिनभर वो पानी पीजिये। अगर ये भी पॉसिबल नहीं है तो कुछ positive words बोतल पे लिखिए या चिपकाइए और उस बोतल का पानी पीजिये। 

Affirmations : 

Affirmations मतलब खुद से की गयी सकारात्मक बातचीत। जबतक आपको खुद पे भरोसा नहीं होगा तब तक दूसरा कोई आप पे भरोसा नहीं करेगा। शुरुवात में तो ये आभासी लगेगा लेकिन जैसे जैसे आप इसे करते जाएंगे आप भी खुदको शक्तिशाली महसूस करेंगे। 

अगर आप अपने जीवन में पैसा चाहते हैं तो आपको खुद से ये बोलना होगा की मैं पैसों का चुंबक हूँ। मेरा जीवन समृद्ध है। मेरे पास जरुरत से ज्यादा पैसा है। मैं पैसों को बहुत प्यार करता हूँ और पैसा भी मुझसे बहुत प्यार करता है इसीलिए पैसा मेरे पास अनेक मार्गों से चला आता है। मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूँ। मैं ईश्वर को मेरे जीवन की समृद्धि के लिए धन्यवाद देता हूँ। 

इस तरह से आप बोल सकते हैं। आपका लक्ष्य कोई भी हो उससे सम्बंधित affirmations आपको चुनने है और उन्हें हररोज दोहराना है। 

तो दोस्तों मुझे ये पूरा यकीन है की आप इस आकर्षण के नियम के बारे में पूरी तरह जान गए हैं। आप ये समझ गए होंगे की विचार, भावनाएँ और आपकी vibrations बहुत ही मायने रखती हैं। आजतक आपने अनजाने में इसका गलत इस्तेमाल किया है लेकिन आज से आप इस नियम का इस्तेमाल अपनी जिंदगी को बदलने के लिए करनेवाले हैं। अब आप इस नियम के बारे में सब कुछ जानते हैं।

आशा है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको Law of Attraction के बारे में detail में information प्राप्त हुई होगी तो comment में जरूर बताइये।

Thanks for reading : Law of Attraction in Hindi

Read more and get Life’s messages.

3 thoughts on “Law of Attraction in Hindi। आकर्षण का नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!