Secrets of Brahma Muhurtha। ब्रह्म मुहूर्त के सीक्रेट्स

Secrets of Brahma Muhurtha। ब्रह्म मुहूर्त के सीक्रेट्स

Secrets of Brahma Muhurtha
Secrets of Brahma Muhurtha

Introduction :

दोस्तों हम अक्सर हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से सुनते आये हैं की सुबह जल्दी उठना चाहिए, जल्दी उठकर भगवान् की पूजा करनी चाहिए, योग तथा प्राणायाम करना चाहिए। लेकिन इसके पीछे क्या कारन है ? क्यों सुबह जल्दी उठना जरुरी है ?

आजकल की lifestyle ऐसी हो गयी है की देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना ये साधारण बात हो चुकी है। लेकिन क्या ये सही है ? बिलकुल नहीं ! क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त एक ऐसा जादुई समय है जिस समय का उपयोग करके साधारण लोग असाधारण बन सकते हैं और बन चुके हैं।

Secrets of Brahma Muhurtha :

ब्रह्म मुहूर्त याने की ब्रह्माण्ड का समय। सूर्योदय से बिलकुल ९६ मिनिट पहले का समय। इसे creative time भी कहा जाता है। इस समय को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय में किया गया कोई भी काम कभी असफल नहीं होता। पूजा हो, व्यायाम हो, ध्यान हो या आपका कोई और महत्वपूर्ण काम हो ये समय बहुत ही परिणामकारक साबित होता है। इस समय किया गया काम बहुत ही परिणामकारक होता है।

हर एक धर्म में इस समय को महत्व दिया गया है। इस समय में की गयी विधि दिन या रात के किसी भी समय से परिणामकारक होती है। आप की कोई भी इच्छा चाहे वो छोटी हो या बड़ी इस विशिष्ट समय में आप अगर उसे मैनिफेस्ट करने के लिए प्रयास करते हैं तो उसे खुद ब्रह्माण्ड सपोर्ट करता है।

इस समय को अमृत वेला भी कहा जाता है। इस समय में जागने से सारे ब्रह्माण्ड का आशीर्वाद मिल जाता है। हम खुद को पहचानने लगते हैं। हमारे जीवन का उद्देश्य ढूँढने में हमें ये अमृत वेला मदद करती है।

इस वक्त ब्रह्माण्ड की दिव्य शक्तियाँ बहुत ही active होती हैं। इस पुरे ब्रह्माण्ड की दिव्या शक्तियों से मिलने का ये समय होता है। इस समय में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपमें होता है। दिनभर के २४ घंटों में से सबसे शक्तिशाली समय है ब्रह्म मुहूर्त। हर एक धर्मग्रंथों में इस समय का महत्व दिया गया है और इसे बहुत ही शुभ माना गया है। सूर्योदय से पहले ९६ मिनिट पहले शुरू होता है और सूर्योदय से ४८ मिनिट पहले तक ये बना रहता है।

ब्रह्म मुहूर्त में कौनसी चीजें करनी चाहिए ?

Secrets of Brahma Muhurtha
Brahma Muhurtha

Meditation (ध्यान) :

इस समय में ध्यान करने से आप असीम शांति का अनुभव करते हैं। आपकी awareness बढ़ती है। आप दुनिया से अलग होकर खुद से जुड़ जाते हैं। आप ब्रह्माण्ड की cosmic energy से connect हो जाते हैं।

Visualization :

ये सही समय होता है जब हमारा subconscious mind बहुत ज्यादा active रहता है। और जिसकी मदद से हम हमारी सारी इच्छाएँ पूरी कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवन में अच्छी नौकरी, अच्छा जीवनसाथी, सुख शांति, समृद्धि, अच्छी सेहत और इससे भी ज्यादा आप जो कुछ भी चाहते हैं उसे हासिल करते हुए visualize करते हैं तो आपके जीवन में वो चीजें चमत्कारिक रूप से आ जाएँगी।

Reading :

आप इस समय में self help books पढ़ सकते हैं या किसी खास विषय का knowledge भी ले सकते हैं। Spiritual knowledge का अभ्यास करने के लिए ये समय उत्तम माना जाता है। आप शास्त्रों की पढाई भी कर सकते हैं।

Gratitude :

इस दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे शक्तिशाली अगर कोई काम है तो वो हो कृतज्ञता व्यक्त करना जो आपके जीवन को ३६० डिग्री चेंज कर देगा। आप ब्रह्म मुहूर्त के समय में इस परमपिता परमेश्वर को आपके जीवन की हर एक चीज के लिए धन्यवाद दीजिये। ये काम आपकी जिंदगी को औरों से अलग बनाएगा और आपका जीवन समृद्ध भी बनाएगा।

Planning :

आप इस समय में अपने दिनभर के काम का अच्छी तरह से प्लानिंग कर सकते हैं। इससे आप अपना लक्ष्य जल्द ही पा सकते हैं। अच्छेसे किया गया प्लानिंग आपका आधा काम पूरा कर देता है। तो इसीलिए इस समय का उपयोग आप अपने दिनभर के कामों का प्लान बनाने के लिए बिताये बजाय सोने के !

Brahma Muhurtha
Brahma Muhurtha

ये एक ही ऐसा समय है जिसमे जागने से आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। अगर आप सचमुच अपने जीवन को बदलते हुए देखना चाहते हैं तो आप इस चमत्कारी समय का उपयोग कर सकते हैं।

ये समय आपको आत्मिक आनंद की अनुभूति देता है। अगर आप आत्मकल्याण चाहते हैं तो आपको इस समय का लाभ जरूर उठाना चाहिए।  जितना हो सके आत्मकेंद्रित होकर ईश्वरीय सत्ता की अनुभूति लेनी चाहिए क्योंकि इस समय में की गयी प्रार्थना, ध्यान, अध्ययन तथा पूजन विशेष फलदायी होता है क्योंकि इस समय वातावरण में निर्मलता होती है, पूरा वायुमंडल प्रदूषणरहित होता है। सौंदर्य, बल, विद्या तथा स्वास्थ्य की प्राप्ति आप ब्रह्म मुहूर्त में ही कर सकते हैं। तो चलिए हम सब इस ब्रह्माण्ड की शक्तियों से जुड़ जाते हैं ब्रह्म मुहूर्त में जागकर !

Thanks for Reading : Secrets of Brahma Muhurtha.

Also Read : Brahma Muhurta : Creative Hours। ब्रह्म मुहूर्त की पूरी जानकारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!