Brahma Muhurta : Creative Hours। ब्रह्म मुहूर्त की पूरी जानकारी

Brahma Muhurta : Creative Hours। ब्रह्म मुहूर्त की पूरी जानकारी

Brahma Muhurtha
Brahma Muhurta

Introduction :

क्या आप चाहते हैं की आपकी हर एक इच्छा पूरी हो जाए, आपके सिर्फ माँगने से सब कुछ आपके क़दमों में आ जाये और सारा ब्रम्हांड आपकी हर एक इच्छा पूरी करने के लिए हाजिर हो जाए तो आपको Brahma Muhurta : Creative Hours के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है। दुनियाभर में जितने भी धर्म हैं उन सारे धर्मों में ब्रह्म मुहूर्त को महत्व दिया गया है। ब्रह्म मुहूर्त विचार, ध्यान, पढ़ने और सिखने के लिए महत्वपूर्ण और लाभदायक माना गया है।

इतिहास में अगर हम झाँककर देखे तो सारे ऋषिमुनि इसी ब्रह्म मुहूर्त में ईश्वर का ध्यान करते थे और उन्ही को ईश्वरी शक्तियों का वरदान मिला था। जिस काम को हम इस miraculous समय में करते हैं, उस काम की ऊर्जा दुगनी हो जाती है और वो काम पूरा होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

मंदिरों के द्वार इसी समय में खोले जाते हैं और ईश्वर की साधना की जाती है। प्राचीन काल के लोग इस ब्रह्म मुहूर्त के महत्व को अच्छी तरह से जानते थे और इसीलिए उन्होंने खुद भी इसका लाभ लिया और आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी इस ब्रह्म मुहूर्त का महत्व ग्रंथों में विशद किया। लेकिन अब हमने विदेशों की जीवनशैली अपनाई है और सारी गलत आदतों को अपनाकर जीवन में दुःख को आमंत्रण दिया है। ये अमूल्य ज्ञान धीरे धीरे गायब हो रहा है।

किस समय को कहते हैं ब्रह्म मुहूर्त :

Brahma Muhurtha
Brahma Muhurta

सोचिए, एक रास्ते पर बहुत सारा ट्रैफिक है और दूसरा रास्ता पूरी तरह खाली है और आपको जल्द ही कहीं पर पहुँचना है तो आप किस रास्ते से जल्दी पहुँच सकते हैं ? जवाब बिलकुल आसान है, जो रास्ता खाली होगा उसी रास्ते से आप अपनी मंजिल तक जल्दी पहुँच सकते हैं।

इसी तरह जब ब्रह्माण्ड में हमारे द्वारा भेजे जानेवाले विचारों का ट्रैफिक बहुत कम होगा तभी आपकी इच्छा बिलकुल कम समय में ब्रह्माण्ड तक पहुँचेगी। इस वक़्त सोची गयी कोई भी चीज आप अपनी जिंदगी में आसानी से manifest कर सकते हैं।अगर आप इस पवित्र मुहूर्त में आपकी इच्छा ब्रह्माण्ड में भेजेंगे तो जिस चीज को पाने के लिए आपको सालों तक इन्तजार करना पड़ा है वो अब जल्द ही आपके पास होगी।

प्रातः ४:२४ से ५:१२ तक के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। अगर आप इस समय में नहीं उठ सकते तो आपको सूर्योदय से ९६ मिनट पहले उठना ही है। ये एक दिव्य समय है और इस समय में आपको वो काम करना है जो आपकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप इस समय में उठते हैं और इसका उपयोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए ठीक तरह से करते हैं तो कुछ ही समय में आपके जीवन में आये बदलाव और चमत्कारों से दुनिया तो आश्चर्य करेगी ही लेकिन आप खुद भी दंग रह जाएंगे। इस चमत्कारी समय में आप अपने लक्ष्य का visualization कर सकते हैं, meditation कर सकते हैं, जीवन का ज्ञान देने वाली किताबें पढ़ सकते हैं या ईश्वर का ध्यान कर सकते हैं। जो भी ज्ञान आपको प्राप्त करना है उसके लिए ब्रह्म मुहूर्त से अच्छा समय हो ही नहीं सकता।

कई बार ऐसा होता है की हमारी नींद अचानक से प्रातः ३ से ५ के बिच समय में खुल जाती है। ये आपके लिए सिर्फ एक साधारण घटना हो सकती है लेकिन अगर आप गहरी नींद में होते हुए भी आपकी नींद इस समय में टूटती है तो इसका अर्थ है ब्रह्माण्ड की शक्तियाँ आपसे जुड़ना चाहती हैं, वो आपके सपने पुरे करना चाहती हैं।

तो जब भी आपकी नींद इस वक़्त खुले तो आपको ईश्वर तथा ब्रह्माण्ड से वो मांगना है जो आप चाहते हैं। इसके बाद आपको अपनी शानदार जिंदगी के लिए धन्यवाद देना है, ईश्वर का स्मरण करना है और अपनी dream life के विचारों को ब्रह्माण्ड में छोड़ देना है। और फिर आप चाहे तो सो सकते हैं या उठना चाहे तो उठ सकते हैं।

 प्राचीन ग्रंथों के अनुसार रातों को ४ कालों में विभाजित किया गया है – रूद्र काल ( शाम ६ से रात ९ बजे तक ), राक्षस काल ( रात ९ से रात १२ बजे तक ), गन्धर्व काल ( रात १२ से प्रातः ३ बजे तक ) और मनोहर काल ( प्रातः ३ से प्रातः ६ बजे तक )

ऐसा कहा जाता है की मनोहर काल ( प्रातः ३ से प्रातः ६ बजे तक ) में Cosmic Energy ( विश्वशक्ति ) का संचार सबसे ज्यादा होता है। ब्रह्माण्ड की शक्तियाँ इसी वक़्त हमें और हमारे सपनों को ऊर्जा देने का काम करती है।

Meditation के वक़्त ये विश्वशक्ति हमारे subconscious mind को ज्यादा power देती है। और इसी शक्ति को पाने के लिए successful लोग प्रातःकाल में उठकर ध्यान करते हैं, Visualization करते हैं और हम इस आश्चर्य में अपना जीवन बिताते हैं की कैसे ये लोग इतने सफल हैं और उनके लिए कैसे सब कुछ आसान है !

मनोहर काल में जागनेवालों का जीवन मनोहर, आनंदी और ऊर्जा से परिपूर्ण बन जाता है। अगर आप अपने जीवन में Health, Wealth, Happiness and Success पाना चाहते हैं, शांतिपूर्ण जीवन बिताना चाहते हैं तो आपको भी cosmic energy का ग्रहण करना होगा। मनोहर काल में किया जानेवाला कोई भी काम अगर पूरी concentration से किया जाए तो उसे पूरा होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती।

भारतीय संस्कृति में ब्रह्म मुहूर्त का महत्व :

Brahma Muhurtha
Brahma Muhurta

जो लोग बिमारियों से मुक्त होकर एक अच्छी सेहत पाना चाहते हैं उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर exercise, योग और प्राणायाम करना चाहिए।

इस समय में आकर्षण का नियम बहुत ही शक्तिशाली तरीके से काम करता है। जो भी आप इस ब्रह्म मुहूर्त में सोचेंगे उस सोच को मूर्त रूप देने का काम ब्रह्माण्ड करता है।

सोचते तो हम दिनभर हैं लेकिन क्यों हमारी सारी इच्छाएँ पूरी नहीं होती ? इसका कारण है हम अपने विचारों को उस वक़्त ब्रह्माण्ड में भेजते हैं जब सारा ब्रह्माण्ड विचारों से भरा हुआ होता है, जिस वक़्त हर कोई अपना विचार भेज रहा होता है तो आपके विचारों को ब्रह्माण्ड तक पहुँचने में देर तो लगेगी ही ना !

 इस समय में आपने अपने subconscious mind में कोई विचार या इच्छा को प्रवेश दे दिया तो दुनिया में कोई ऐसी शक्ति नहीं है जो उसे manifest होने से रोक सकें।

ब्रह्म मुहूर्त को निर्माण का काल (Creative hours) भी कहा जाता है। अगर आप अपने जीवन में कुछ नया निर्माण करना चाहते हैं, नया विचार या नयी सोच को जीवन में आकर्षित करना चाहते हैं तो ये ब्रह्म मुहूर्त आपके लिये एक बहुत बड़ा वरदान है।

आपकी एकाग्रता को बढ़ाने का ये सबसे अच्छा समय है। अगर आप चाहते हैं की आकर्षण का नियम आपके लिए काम करें तो ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहतरीन समय है।

ध्यानसाधना, पढाई या ईश्वर की भक्ति के लिए ये समय उपयुक्त माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त में हमें प्रकृति से बहुत सारे लाभ होते हैं जो हमारा जीवन बदलने की ताकत रखते हैं। इस समय में वायुमंडल बिलकुल शुद्ध होता है जो हमें शुद्ध हवा प्रदान करता है। योगी, अध्यात्मिक गुरु, साधुसंत और सफल लोग इस काल की ऊर्जा का लाभ लेते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त के समय वातावरण पवित्र होता है। सुबह की हवा शरीर को फायदेमंद होती है। शरीर की negative energy नष्ट होकर positive energy बढ़ने लगती है। शरीर रोगमुक्त होता है। आपकी रोगप्रतिकारशक्ति बढ़ती है। 

इस समय पंचतत्वों में से वायुतत्व ज्यादा क्रियाशील होता है और ये शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। 

दिमाग की ग्रहनक्षमता बढ़ती है, Productivity बढ़ती है। 

आप Universe से जुड़ जाते हैं और आप Spirituality को अपनाते है। ये एक ऐसा समय है जो हमारे शरीर और मन पर विश्वशक्ति का सबसे ज्यादा असर डालता है। ये शक्तियाँ हमसे जुड़ जाती हैं। हम ऊर्जावान और दीर्घायुषी होते हैं।

Brahma Muhurtha
Brahma Muhurta

ब्रह्म मुहूर्त में उठने का आसान तरीका:

अब आपके सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हुआ होगा की इतनी जल्दी उठे कैसे ? इस समस्या का बिलकुल आसान समाधान है। आपको हर हाल में ६ या ७ घंटों की नींद पूरी करनी ही है। बहुत सारे लोग सुबह जल्दी उठते हैं और फिर दोपहर में सो जाते हैं लेकिन ये उचित नहीं है। आपको रात को जल्दी सोने की आदत को develop करना होगा। क्योंकि रात को देर तक जागने की वजह से हम सुबह जल्दी नहीं उठ सकते। शरीर को जितने आराम की जरुरत है उतना आराम तो करना ही पड़ेगा। इसीलिए आपको अपनी नींद का proper planning करना होगा। 

हमें रात को देर तक सोने की और सुबह देर से उठने की आदत लग चुकी है। तो हमें अपनी इस आदत में सिर्फ छोटासा बदलाव करना है। हमें रात को जल्दी सोना है और सुबह जल्दी उठना है। ये छोटासा बदलाव आपकी जिंदगी बदल देगा। 

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कौनसी क्रियाएँ करें ?

सबसे पहले तो आपको ध्यान करना है। ध्यान के लिए ये समय सबसे अच्छा है। इस समय में आप ईश्वर की आराधना भी कर सकते हैं।  आप exercise कर सकते हैं। 

 आप पुरे दिन का प्लान बना सकते हैं या फिर future planning भी कर सकते हैं। पढ़ने के लिए ये समय उत्तम है क्योंकि इस समय में हमारा दिमाग बहुत ही active होता है। आप किताबें पढ़ सकते हैं। ब्रह्माण्ड के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। 

आप अपने दिन की शुरुवात बेहतरीन और शानदार कर सकते हैं। आप सिर्फ ७ या ८ दिन उठिये फिर आपको किसी अलार्म की भी जरुरत नहीं होगी क्योंकि आपके जीवन में जो बदलाव आप महसूस करेंगे वो बदलाव ही आपको उठने के लिए प्रेरित करेगा।  

तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी ये कमेंट में जरूर बताएँ। अगर आप सुख, आनंद और सफलता से समृद्ध जीवन चाहते हैं तो इस चमत्कारी वक़्त का लाभ जरूर लें। जिन्होंने ने भी इस जादुई समय का लाभ लिया वो तो सफल हो गए ! अब हमें अपना जीवन खुशियों से भरना है। 

Thanks for Reading : Brahma Muhurta : Creative Hours। ब्रह्म मुहूर्त की पूरी जानकारी 

Read more and get Life’s secret messages.

4 thoughts on “Brahma Muhurta : Creative Hours। ब्रह्म मुहूर्त की पूरी जानकारी

  • July 9, 2021 at 4:27 pm
    Permalink

    It’s very important and GREAT
    जिस की तलाश थी वो ही हमे मिल गया. फास्ट MOVING के लिये रास्ता मिल गया.

    Reply
  • July 9, 2021 at 5:36 pm
    Permalink

    जो गार्डन्स हवा होता तो अगदी योग्य मिळाला
    खूप छान

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!