Gratitude in Hindi। How to express Gratitude

Gratitude in Hindi। How to express Gratitude

Gratitude
Gratitude

Introduction :

अगर कोई मुझसे पूछे की दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज कौनसी है तो मेरा जवाब एक ही होगा, Gratitude. जीवन की परिपूर्णता के लिए, स्वास्थ्य के लिए, ख़ुशी के लिए, सफलता के लिए, बेहतरीन रिश्तों के लिए अगर कोई मंत्र होगा तो वो है Gratitude .

कृतज्ञता वो चाबी है जिससे आप अपने जीवन में समृद्धि के दरवाजे खोल सकते हैं। समृद्धि हमारे चारों और है, जरुरत है कृतज्ञता की चाबी का सही से इस्तेमाल करने की। अगर आज आप कृतज्ञ रहते हैं तो आपका भविष्य निश्चित ही समृद्ध होगा।

Thank you, धन्यवाद, आभारी हूँ ये इतने effective, powerful और High frequency शब्द हैं जिनको अगर ह्रदय की गहराई से बोलेंगे तो इन शब्दों में आपके जीवन को बदलने की शक्ति है।

How to start a day with Gratitude :

एक बात हमने कभी सोची है ? इस पुरे विश्व की जनसँख्या कितनी भी बढे या बढ़ती रहे ऑक्सीजन की कोई कमी है ? सारे विश्व को पानी मिल रहा है, उतनी बारिश हर साल होती है, करोड़ों लोगों की basic needs ये प्रकृति पूरी कर रही है।

सूरज उसकी किरणे विश्व के हर एक कोने में पहुंचा रहा है। पेड़ पौधे फल, फूल, छाया दे रहे हैं। नदियां भर भर के बह रही हैं और कितना मीठा पानी दे रही हैं।

हम इन सब चीजों के बारे में कभी सोचते ही नहीं हैं और बार बार शिकायतें करते रहते हैं। इस कुदरत ने कभी कोई शिकायत की है ? कुदरत तो हमें इतना दे रही है की लेते लेते हम थक रहे हैं।

ऐसा हो सकता है की आपके जीवन में problems हो। Problems के बिना जीने का मजा भी नहीं आएगा। Your problems might be as big as ship, but God will give you solution as wide as Ocean. तो चिंता की कोई बात नहीं। बस कृतज्ञ रहना है। 

कुछ तो ऐसा होगा जिनके लिए आप धन्यवाद दे सकते हैं। शरीर है, परिवार है, Scientific inventions है जिनके सहारे ही हमारा जीवन चल रहा है।आज हम जिन्दा है ये भी कुछ कम नहीं है।

जिस तरह रोज हमें खाना ख़ानाही पड़ता है, पानी पीनाही पड़ता है, नींद लेनीही पड़ती है, साँसे लेनीही पड़ती है उसी तरह कृतज्ञता व्यक्त करनी ही पड़ेगी क्योंकि उससे ज्यादा महत्वपूर्ण काम इस दुनिया में दूसरा कोई नहीं है। 

जब आप Blessings की list बनाने बैठेंगे तो शुरुवात १ या २ Blessings से हो सकती है, लेकिन जैसे जैसे आप Blessings पर ध्यान देंगे ये लिस्ट बढ़ती ही जाएगी ये मेरा दावा है। जिन चीजों पे आप ज्यादा focus करेंगे वो ही चीजें आपके जीवन में बढ़ेंगी। आप Peace, Success, Happiness, Abundance, Love, Joy, Blessings  पे focus कीजिये।

Start a day with Peace, Success, Happiness, Abundance, Love, Joy, Blessings and you will get a lot. ऐसा क्यों होता है की गरीब और गरीब होता है और अमिर और अमिर होता है। इसका एक ही कारण  है गरीब गरीबी पे focus करता है और अमिर अमीरी पे focus करता है। कृतज्ञता का अभाव ये गरीबी का मुख्य कारण है और समृद्धि  दिल से धन्यवाद ये समृद्धि का मुख्य कारन होता है। 

दुनिया के हर एक धर्म का एक ही मूलमंत्र है और वो है कृतज्ञता। दुनिया के सारे त्यौहार ईश्वर के प्रति, कुदरत के प्रति, रिश्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही मनाये जाते हैं।

How to express Gratitude
How to express Gratitude

The fact about life :

जब भी आपके साथ कुछ अच्छा होता है या अच्छा हो रहा है तो यकीन मानिये उसके लिए आप कभी न कभी कृतज्ञ रहे होंगे। वो आपके Gratitude का ही प्रभाव है। जो भी आपके पास है वो ईश्वर ने आपके अच्छे के लिए ही दिया है इस बात को अपने दिमाग में रखकर सिर्फ धन्यवाद देते रहना है। 

कई बार ईश्वर आपकी परिस्थितियां इसीलिए नहीं बदलते क्योंकि वो आपको बदलना चाहते है, आपको एक बेहतरीन इन्सान बनाना चाहते है, ये बात आपको Notice करनी ही होगी।

जीवन में अगर Financial problems हैं, Relationships में गड़बड़ हैं या फिर Health issues हैं, Success नहीं मिल रही है तो जान लीजिये की आप कृतज्ञ नहीं हैं। ये कृतज्ञता का अभाव है। और जब तक आप कृतज्ञ नहीं रहेंगे तब तक ये problems बढती ही रहेंगी।

कृतज्ञता कोई काम नहीं है जो आपको हर दिन करना है। वो आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना आपका जीवन अर्थहीन है।

5 beautiful ways to express Gratitude :

Face to face interaction :

आपके दिल में अगर किसी के प्रति  Gratitude है तो आप उनसे मिलकर व्यक्त कर सकते हैं। आपके मन की बातें अगर जुबान पे आये तो रिश्तें और भी निखरते हैं। आप किसी को बताएँगे की आप उनके प्रति कितने कृतज्ञ है तो आपके लिए उनके दिल में भी respect बढ़ेगा।

Write a gratitude note or letter :

How to express Gratitude
How to express Gratitude

आपकी भावनाएँ, आपकी कृतज्ञता आप एक कागज पे लिखकर भी व्यक्त कर सकते हैं क्योंकि कई बार ऐसा होता है की जो कुछ भी हमारे मन में हैं या जिन चीजों के लिए हम कृतज्ञ है वो हम बोल नहीं पाते।

तो Gratitude note or letter आप लिख सकते हैं। आप क्यों कृतज्ञ है वो स्पष्ट रूप से लिखिए। आप इ मेल भी भेज सकते हैं, text message, voice recording या फिर Video record कर सकते हैं और आपकी कृतज्ञता आप व्यक्त कर सकते हैं। 

Gratitude gift :

किसी की वजह से आपके जीवन में कोई बदलाव आया हो, किसीने आपको कोई ऐसी मदद की हो जिससे आपका जीवन खुशहाल हुआ हो, पैसों की मदद हो सकती है या किसी ने आपको support किया हो जिससे आप successful हुए हो उनके प्रति आपको कृतज्ञ रहना ही पड़ेगा। तो आप उनको  Gratitude Gift दे सकते हैं।

Gift them your favorite book :

How to express Gratitude
How to express Gratitude

Books हमारे जीवन में बदलाव लाने का एक बेहतरीन मार्ग है। जिन Books से किसी की जिंदगी में कुछ Positive Changes आ सकते हैं ऐसी Self Help Books आप Gift कर सकते हैं।

दुनियाभर में ऐसी बहुत सी Books हैं जो हमारा जीवन बदलने की ताकत रखती हैं। तो इस तरह की Books आप खुद भी पढ़िए और दूसरों को भी Gift दीजिये।

कोई ऐसी किताब हो सकती है जो आपको बहुत अच्छी लगी हो तो वो भी आप Gift कर सकते हैं। 

Give a helping hand :

जब आपको कोई मदद करता है तो आपका ये प्रथम कर्त्तव्य होना चाहिए की जब उनको मदद की जरुरत होगी तो सबसे पहले आप वहाँ पहुंचे। कभी कभी सिर्फ किसी का साथ भी बहुत मायने रखता है। Gratitude व्यक्त करने का इससे बेहतर और खूबसूरत मार्ग हो ही नहीं सकता ऐसा मुझे लगता है।

और ऐसा बिलकुल नहीं है की जो हमें मदद करे सिर्फ उनको ही मदद करनी है। हमारे आसपास ऐसा कोई भी हो जिसे आपके मदद की जरुरत हो उन सबको मदद करनी है। क्योंकि वो सारी मदद आपके पास दुगनी होकर आएगी। 

इन ५ मार्गों का उपयोग करके आप धन्यवाद व्यक्त कर सकते हैं। अब देखते हैं की जो हमें हमारी जिंदगी में चाहिए वो कैसे पा सकते हैं। 

Get what you want :

अब तक हमने जो मिला है उन सारी चीजों के लिए कृतज्ञता कैसे व्यक्त करनी है इसके बारे में पढ़ा और सीखा भी। अब हम Gratitude की मदद से हमारे सपने हक़ीक़त में कैसे बदल सकते हैं ये देखते हैं।

सबसे पहले आपको जो चाहिए उन चीजों की लिस्ट बनाइये। लिस्ट में कम से कम ५ से १० Blessings भी लिखिए। 

उन इच्छाओं से सम्बंधित Pictures जहाँ आपकी बार बार नजर जाती है वहाँ लगाइये।

रोज सुबह उठते ही वो लिस्ट देखिये और आँखे बंद करके १-१ चीज आपको मिलती जा रही है ऐसी कल्पनाएँ मन में लाइए और दिल से धन्यवाद दीजिये।

रात को जब आप सोने के लिए जाएंगे तब भी यही करना है। आपको Feel करना होगा की वो सब चीजें आपको मिली है।

जब कभी दिनभर में लगे की खाली समय है तब भी आप Imagination कर सकते हैं।

और इस प्रक्रिया को तब तक करना है जब तक आपकी सारी इच्छाएँ पूरी नहीं होती। 

जैसे जैसे आप कृतज्ञता व्यक्त करते जाएंगे, जितनी गहराई से कृतज्ञता व्यक्त करेंगे, वैसे वैसे आपकी हर एक इच्छा पूरी होगी।

दोस्तों अब मुझे जानना है की क्या आप भी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं ? तो Comment में बताइये की आप किन चीजों के लिए कृतज्ञ हैं और आपके जीवन में कृतज्ञता की वजह से कौनसे Miracles का आपने अनुभव लिया है। 

Thanks for Reading : Gratitude and how to express Gratitude 

Read more about Gratitude

 

9 thoughts on “Gratitude in Hindi। How to express Gratitude

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!