Types of Meditation

Types of Meditation

Types of Meditation
Types of Meditation

Introduction :

आपके व्यक्तित्व को निखारने का एकमात्र तरीका है जो है Meditation जिसे हम ध्यान भी कहते है। एकाग्र भाव से ध्यान लगाना मतलब मेड़िटेशन। हमारा भारत हजारों वर्षों से ध्यान और योग का केंद्र रहा है। योगा से शारीरिक कसरत होती है तो मेड़िटेशन से मन और दिमाग की कसरत होती है। Various Types of Meditation हमें हमारा जीवन शांत और समृद्ध बनाने में मदद करते हैं। 

Benefits of Meditation :

मेड़िटेशन हमारे दिमाग और विचारों को शक्ति देने का कार्य करता है।

ये हमारे मन को सकारात्मक कार्यों के लिए शक्ति प्रदान करता है।

सुबह किया हुआ ध्यान बहुत ही लाभदायक होता है। तनावमुक्त जीवन और स्वस्थ जीवनप्रणाली का अनुभव सिर्फ और सिर्फ ध्यान की वजह से ही हम ले सकते हैं।

अगर हमें आत्मिक शांति का अनुभव लेना है तो सिर्फ एक ही मार्ग है और वो है मेड़िटेशन !

ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम अपने मन को एकाग्र और शांत बनाने के लिए विशेष प्रयास करते हैं। क्योंकि मन शांत होने पर ही हमारे जीवन में सकारात्मकता और शांति का अनुभव हम कर सकते हैं।

जिस प्रकार medicines लेने से शारीरिक बीमारी दूर हो जाती है उसी प्रकार ध्यान से मानसिक बीमारी दूर हो जाती है। 

Types of Meditation : 

Types of Meditation
Types of Meditation

विपासना (Breathing) मेड़िटेशन :

इस मेड़िटेशन में सिर्फ और सिर्फ साँसों पर ध्यान दिया जाता है। इस मेड़िटेशन में Inhale और exhale breathing पर ध्यान देकर मन की एकाग्रता बधाई जाती है। इस प्रकार के मेड़िटेशन से एकाग्रता बढ़ती है। अगर आपको stress से छुटकारा पाना है तो ये मेड़िटेशन आपको बहुत ही helpful साबित हो सकता है। ये आपको शांत बनता है और आपके मन को negativity से positivity की तरफ ले जाता है। इससे मानसिक विकास में तेजी आती है। 

आध्यात्मिक मेड़िटेशन (Spiritual meditation) : 

दिन की एक प्रभावशाली कृति हमें हमारा जीवन प्रभावशाली बनाने में मददगार साबित हो सकती है। और इसीलिए सफल लोग अपने दिन की शुरुवात मेडिटेशन से करते हैं। 

केंद्रित मेड़िटेशन (Focused meditation) :

इस ध्यान के प्रैक्टिस के लिए बहुत ज्यादा focus की जरुरत होती है। ध्यान के समय किसी एक चीज पर focus करके इस ध्यान को करना है। ये मेडिटेशन हमें तनावों से दूर रखने में मदद करती है। हम अपनी आसपास की परिस्थितियों से इतना distract होते हैं की हम किसी important काम पर focus नहीं कर पाते तो ऐसी समस्याओं में ये ध्यान हमारा focus बढ़ाता है। 

मंत्रा मेड़िटेशन (Chanting meditation) :

इस मेड़िटेशन में आँखे बंद करके किसी particular मन्त्र का जाप किया जाता है। जैसे की ॐ या फिर गायत्री मंत्र, मृत्युंजय मंत्र, कृष्ण मंत्र इस प्रकार के मन्त्रों का जाप करके मेड़िटेशन किया जाता है। ये मेड़िटेशन आप मंत्रों का रिकॉर्डिंग सुनकर या खुद के आवाज में कर सकते हैं।  नियमित अभ्यास से आप अपने आसपास पैदा होनेवाली negativity को नष्ट कर सकते हैं। और अगर आपके मन में किसी बात का डर है तो वो भी इस मेड़िटेशन से नष्ट हो जाता है। 

गाइडेड मेड़िटेशन (Guided meditation) :

ये मेड़िटेशन किसी expert के guidance में की जाती है। ज्यादातर health, peace, money, wealth तथा success पाने के लिए इस ध्यान को किया जाता है। आपको इंटरनेट पे Guided meditation के हजारों videos मिलेंगे जो आपसे सही तरीके से Meditation करवा लेंगे। 

साउंड मेड़िटेशन (Sound meditation) :

इस मेड़िटेशन में soft music का उपयोग किया जाता है जैसे की flute music. इस तरह के शांत संगीत को चलाकर हम ध्यान कर सकते हैं। इस ध्यान से मन को प्रसन्नता मिलती है और ये प्रसन्न मन पॉजिटिव रिजल्ट्स को आकर्षित करता है। जब मन दुखी तो सब कुछ गलत होने लगता है और जब मन प्रसन्न तब परिस्थितियाँ कितनी भी ख़राब हो, आनंद देनेवाली घटनाएँ ही आप आकर्षित करेंगे। 

त्राटक मेड़िटेशन :

Types of Meditation
Types of Meditation

इस प्रकार के मेड़िटेशन में एक अँधेरे कमरे में किसी रौशनी के स्त्रोत जैसे की दियाँ, मोमबत्ती या लैम्प जलाई जाती है और उसकी लौ पर ध्यान केंद्रित करना होता है जिससे concentration बढ़ता है।एकाग्रता बढ़ाने के लिए इस ध्यान का उपयोग किया जाता है।  

कल्पना मेड़िटेशन ( Visualization meditation) :

इस मेड़िटेशन में अपनी अच्छी सेहत तथा समृद्धि के बारे में imagine करना होता है भले ही आपके पास कुछ भी नहीं है या फिर आपकी सेहत ख़राब है लेकिन आप बहुत ही समृद्ध है या आप सेहतमंद है इस तरह से कल्पना करके innovative तरीके से  मेड़िटेशन  करना होता है। खुद को ये यकीन दिलाना होता है की मेरे पास सब कुछ है। और जब इस तरह से हम हमारे मन को किसी  बात का विश्वास दिलाते हैं तो आज कुछ नहीं भी होगा फिर भी आनेवाले कुछ दिनों में आपके पास वो सब कुछ हो सकता है। 

हीलिंग मेड़िटेशन ( Healing meditation) :

ये मेड़िटेशन शरीर की बिमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। सिर्फ बीमार होने पर ही ये मेड़िटेशन किया जाता है ऐसा नहीं है। अगर हम जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो भी हम इस मेड़िटेशन को कर सकते हैं। इस मेड़िटेशन में मन को शारीरिक स्वस्थता पर एकाग्र करके शरीर की ऊर्जा बढ़ाई जाती है। 

(Mindfulness meditation) : 

इस प्रकार के ध्यान को करने से जिंदगी के प्रति संतुष्टि की भावना हमारे मन में निर्माण होती है। इस ध्यान से हमारे दिमाग में दौड़ते हुए गलत विचारों पर नियंत्रण लाया जा सकता है, आसपास की नेगेटिविटी को ख़त्म किया जा सकता है और शरीर के साथ साथ मन को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस मेडिटेशन को करने के लिए किसी भी सामग्री की जरुरत नहीं है। ये मेडिटेशन stress, anxiety, depression को कम करता है।

वैसे तो मेड़िटेशन के बहुत सारे प्रकार होते हैं लेकिन सभी का उद्देश्य जीवन में स्वस्थता, ख़ुशी और समृद्धि यही है। आपको सिर्फ एक ऐसे ध्यान का चुनाव करना है जो आपके लिए प्रभावशाली जिंदगी का निर्माण कर सकें। आपकी समस्या के अनुसार आपको मेड़िटेशन करना है। 

Thanks for reading : Types of Meditation. 

Read more and get Life’s messages. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!