How to control your mind

How to control your mind

How to control your mind
How to control your mind

Introduction :

क्या आप जानते हैं की आप हररोज जो काम करते हैं चाहे वो अच्छे हो या गलत आपसे कौन करवाता है ? कभी कभी ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे काम हमसे हो जाते हैं जिनके लिए बाद में हमें पछतावा करना पड़ता है ! हम अपने जीवन उद्देश्य से distract क्यों होते हैं, हमारा मन इधर उधर क्यों भटकने लगता हैं और जो लक्ष्य हमने निर्धारित किया है उससे कई दूर कैसे जा बैठते हैं ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? ये दूसरा तीसरा कोई नहीं हमारा Powerful mind है ! और इसे अगर हम कण्ट्रोल में रखते हैं तो हम खुद के साथ साथ दुनिया जीत सकते हैं इसीलिए How to control your mind ये आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कई बार हम खुद में बदलाव लाना चाहते हैं लेकिन हमारा mind हमें वो करने नहीं देता। हम अच्छी सेहत का महत्व तो जानते हैं लेकिन जब proper diet और exercise की बात आती है तो वहाँ हम हार जाते हैं। हम जानते हैं की hard work success दिला सकता है लेकिन जब हद पार मेहनत करने का वक़्त आता है तो हमारा मन हमें रोकता है और कहता है क्या करेगा इतना काम करके ? एक ही जिंदगी मिली है उसे एन्जॉय कर, मस्ती में जी लें और हम उसी middle class जिंदगी में उलझ जाते हैं। ये इसलिए होता है क्योंकि हमारा mind बहुत ही lazy है और हमने कभी उसे active बनाने के लिए कुछ किया ही नहीं है ! हमें जरुरत थी उसे प्रोग्राम करने की, उसे अच्छी ट्रेनिंग देने की लेकिन हमने उसे उसी अवस्था में रहने की permission दी है। 

शराब जीवन को बर्बाद करती है ये जानते हुए भी कुछ लोग अपना जीवन शराब को समर्पित कर देते हैं इसका कारण उनका उनके मन पर कण्ट्रोल नहीं होता। कई चीजें सिर्फ एक बार करके देखते हैं इससे शुरू होके जीवन की बर्बादी तक का सफर करती हैं।

इस मन में आपको focused रखने की और साथ ही साथ आपका focus नष्ट करने की भी ताकत है। ये आपको अपने लक्ष्य को हर हाल में पाने के लिए मजबूर भी कर सकता है या आपको अपने लक्ष्य से कई दूर ले जा सकता है ! अब ये आप पर depend है की आप अपने इस powerful mind को किस तरह प्रोग्राम करते हैं।

आपको अपने मन का गुलाम नहीं बनना है बल्कि अपने मन को ही अपना गुलाम बनाकर उससे ऐसे काम करवा लेने हैं जो साधारण लोग नहीं कर सकते। जब तक आप अपने मन को अपने हिसाब से regulate नहीं करेंगे तब तक ये आपको regulate करके आपसे गलत काम करवा लेगा।

Why it is necessary to control the mind :

हम सब एक हसीन जिंदगी जीना चाहते हैं, सुखी होना चाहते हैं, तरक्की करना चाहते हैं, अच्छी सेहत का आनंद लेना चाहते हैं, अच्छे रिलेशन्स चाहते हैं और अगर ये सब हासिल करना है तो इसके लिए अपने मन को कण्ट्रोल करना जरुरी है ये नहीं जानते। मन को कण्ट्रोल किये बिना हम ये सब नहीं पा सकते। 

आज जो लोग सफल हैं उन्होंने अपने मन की शक्ति को पहचानकर उसका सही से इस्तेमाल किया और आज उनकी सफलता सातवें आसमान पर है। Commitment, discipline और willpower के साथ साथ इन लोगों ने अपने मन को कुछ इस तरह trained किया है की सफलता उनके कदम चूमने लगी है। ये लोग जानते हैं की आगे बढ़ना है तो जो चीज हमारे कदम पीछे खींचती है उसे याने की मन की शक्ति को manage करना होगा। 

अगर हम हमारे मन पर काबू पा लेते हैं तो कुछ भी पाना, कुछ भी करना हमारे लिए आसान हो जाता है। 

बुलडोज़र का उदाहरण लेते हैं। बुलडोज़र में कितनी power होती है ये आप सब जानते हैं। बड़ी से बड़ी buildings गिराने की शक्ति उसमें है लेकिन अगर उसका सही इस्तेमाल किया जाए तो innovative कार्य होगा और अगर गलत इस्तेमाल किया तो बहुत बड़ा नुकसान ये कर सकता है। 

हम हररोज कोई काम करने का सोचते हैं और उन कामों में expected outcome पाना चाहते हैं तो जब हमारा मन हमारे काबू में होगा तभी हमारे प्लानिंग के मुताबिक काम होगा इसके लिए हमारा फोकस बहुत जरुरी है और ये फोकस सिर्फ मन की शक्ति से ही आ सकता है।

आप किसी भी फील्ड में काम करते हो वहाँ आपका ध्यान होना जरुरी होता है, concentration जरुरी है। अब होता क्या है की हम हमारे मन को काबू में रखने का बहुत प्रयास करते हैं लेकिन वो हमारे कण्ट्रोल में नहीं रह पाता और यही हमारी सबसे बड़ी समस्या है। हम उसे जबरदस्ती काम के ऊपर फोकस करने के लिए मजबूर करते हैं लेकिन वो ठहरता ही नहीं और हमारी समस्या बढ़ाता है। 

हम सफल जीवन तभी जी पाएंगे जब हमारा मन वहाँ लगेगा जहाँ हम लगाना चाहते हैं और जब ऐसा नहीं होगा तो आपकी productivity down हो सकती है। ऐसा हर बार नहीं होगा की हमारे पसंद के काम हमें मिलें। कई बार जो काम हमें अच्छे नहीं लगते वो भी हमें करने पड़ते हैं और यहीं पर हमारे productivity की कसौटी लग जाती है। तो ऐसी situation में अगर हम हमारे mind को अच्छी तरह से trained करते हैं तो आप हर हाल में खुश रह सकते हैं। जिंदगी में मजा तभी आता है जब किसी चीज में आपका मन लगें।

जिस तरह एक तितली हर एक फूल सुन्दर होने के बावजूद भी हजारों फूलों पर बैठती है उसी प्रकार हमारा मन भी चंचल होता है। वो एक छोटे बच्चे की तरह होता है। उसे सही और गलत का फर्क जानने के लिए सिखाना होगा तब जाके ये हमारे कण्ट्रोल में आएगा। 

शक्तिशाली मन आपको better decisions लेने के काबिल बनाता है। ये मन आपको सही दिशा देगा, आपके सामने opportunities लाएगा। हमें सिर्फ उन opportunities को पहचानकर उनपे काम शुरू करना है। अगर आप अपने मन की शक्ति को पहचानकर उसको काम में लगाते हैं तो आपकी growth exponential हो जाती है। आपका डर ख़त्म होकर confidence बढ़ता है क्योंकि ज्यादातर डर हमारे मन में ही होता है। Mind की power को regulate करने से Problem solving capacity बढ़ती है।

Ways to control your mind :

Regulate your senses :

Stop getting distracted by things that are not related to our goals. हमारा मन तब भटकता है जब हम उसे भटकने की permission देते हैं। और ये permission हम हमारे senses से देते हैं। हम दिनभर क्या देखते हैं, किस बारे में सोचते हैं, क्या सुनते हैं, किस चीजों का अनुभव लेते हैं, किस तरह की बातें करते हैं ये सारी information आपके मन में feed होती है और हमारा मन उसी information की base पर हमें order देता है। 

अब हमें हमारे senses को regulate करना है। उनके द्वारा हम कौनसी information अंदर ले रहे हैं इसपे विशेष ध्यान देना है ताकि गलत information मन में save ना हो जाये। 

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत है ये बात तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे तो इसीलिए Build a strong mindset, the body will follow. Your body can stand almost anything. It’s your mind that you have to convince. जब आप अपने मन को काबू में लाते हैं तो आप अपनी इच्छा से अपना जीवन जी सकते हैं। 

Meditation :

How to control your mind
How to control your mind

अगर आप अपने मन की शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो meditation से बड़ी कोई चीज नहीं है। Meditation से आप अपने मन की awareness बढ़ा पाते है। अपने मन के साथ आपका strong connection बन जाता है। एक जगह पे बाँध देने से हाथी भी वश में आ जाता है तो हमारा मन क्या चीज है। उसे वश में लाने के लिए ध्यान एक बहुत बड़ी कड़ी है। Meditation से हमारा मन बिलकुल शांत और focused रहता है। 

Do Innovative things :

अगर आपका मन रोज रोज वही काम करके थक जाता है तो आप कुछ innovative चीजें करें और अगर आप अपना काम बदल नहीं सकते तो जो काम आप कर रहे हैं उसी काम को innovative तरीके से कीजिये। इससे आपका मन आनंदी और काबू में रहेगा। 

अगर आप किसी innovative कार्य में अपने मन को नहीं लगाएंगे तो इस मन की ऊर्जा negativity, worry, stress, depression, frustration, fear, overthinking इस तरह की गलत चीजों में लग जायेगी और इन्हीं से related incidents आपके जीवन में आकर्षित होंगे। जिस चीज में ज्यादा ऊर्जा लगती है वही चीजें हमारी जिंदगी में आकर्षित होती हैं। 

Stop multitasking :

Multitasking किसी भी काम में quality maintain नहीं कर सकती। एक बार एक ही काम करने से वो काम अच्छी तरह पूरा होता है और काम का pressure भी नहीं आता साथ साथ दिमाग और मन को stress free feel होता है।

Multitasking से stress, distractions, overthinking का शिकार बनने के chances ज्यादा होते हैं और काम और बिगड़ जाता है साथ ही साथ Focus पर ज्यादा असर पड़ता है। तो इसीलिए हमें एक समय पे एक ही काम करना है। 

3L formula : Learn, Love, Laugh

 

खुद के लिए समय निकालें। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहिये और इस मन को learning में व्यस्त रखिये क्योंकि खाली मन शैतान का घर कहलाया जाता है। दूसरी बात मन में प्यार को भर दीजिये ताकि नफरत, द्वेष और नकारात्मकता मन में प्रवेश कर ही ना सके। हसते खेलते रहिये। बार बार मुँह लटकाकर बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा और परेशानियाँ और बढ़ेंगी। हसने और हँसाने से आपका मन भी fresh रहेगा और आप जो जो orders देंगे उन्हें वो follow भी करेगा।

Reprogram your mind :

एक कार आप तभी चला पाते हैं जब उसका हर एक function आपको पता हो और वो तभी control में रहेगी जब कार के फंक्शन्स हम अच्छी तरह से use करके कार चलाएंगे। अब मन की system भी same है। 

हमने अपने मन में सालों से जो गलत बातें, negative thoughts का कचरा जमा किया है, उसे पहले मन से निकालना पड़ेगा और फिर उसमें पॉजिटिव विचारों को feed करना होगा। ये मन आपको success दिला भी सकता है और आपसे सब कुछ छीन भी सकता है। ये आपको बिमारियों का शिकार भी बना सकता है और जादुई तरीके से लाईलाज बिमारियों से ठीक भी करवा सकता है। इसीलिए इस शक्तिशाली मन का programming जरुरी है। इसके हर एक function का बारीकी से अभ्यास करना पड़ेगा और इसे काम पे लगाना पड़ेगा। 

Change your bad habits and harmful friends :

अब आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा की आपकी आदतें आपको सफलता दिलानेवाली हो। लेकिन अक्सर ये पाया जाता है की हमारी बहुत सारी आदतें ऐसी होती है जो हमारे लिए नुकसानकारक होती है जैसे की social media में उलझे रहना ! अब ये आदत न तो हमें फायदा दिलाती है ना ही सफलता ! फिर भी हम गलत चीजें हमारे mind में डालते रहते हैं। 

हमारा friend circle कैसा है ये भी बहुत मायने रखता है क्योंकि आप वैसे ही होते है जिनके संपर्क में ज्यादा रहते हैं। उनके विचारों का प्रभाव हमारे मन पर पड़ता ही पड़ता है और अगर आपके फ्रेंड्स अच्छे हैं तो ठीक है लेकिन अगर वो सफलता के बारे में बात नहीं करते, innovative thinking में उन्हें interest नहीं है तो वो फ्रेंड्स आपके मन में गलत information डाल रहे हैं ये जान लीजिये और जल्द ही जल्द ऐसे harmful friends से दूर रहिये और ऐसे लोगों के साथ बातचीत शुरू कीजिये जो आपके विचारों को एक नयी दिशा दे सकें। अगर आपके आसपास ऐसे सफल और सकारात्मक लोग नहीं हैं तो दुनिया के सफल लोगों की जीवनी पढ़िए, self help books पढ़िए, seminars attend कीजिये और उन लोगों के विचारों से connected रहिये। 

तो दोस्तों क्या आप भी अपने शक्तिशाली mind को reprogram करने के लिए तैयार है ? अगर आप तैयार हैं तो ऊपर दी गयी information को आज ही अपने mind में save कीजिए और बहुत बड़ी success पाने के लिए तैयार हो जाइये ! एक बात का ध्यान हमेशा रखिये, It is not enough to have a good and trained mind, the important thing is to use it well. 

Thanks for Reading : How to control your mind.

Read more and get Life’s messages. 

One thought on “How to control your mind

  • July 27, 2022 at 5:27 am
    Permalink

    कुछ बाते मन में लेके हम जीवनभर विश्वास के साथ आगे बढे. यही जीवन सुखी संसार है.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!